dharma sangrah
✕

CBSE ने फर्जी वेबसाइट को लेकर छात्रों को किया आगाह

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (00:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को छात्रों और अभिभावकों को बोर्ड की फर्जी वेबसाइट को लेकर आगाह करते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर कोई भुगतान नहीं करने का आग्रह किया।सीबीएसई ने परामर्श में कहा, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीबीएसई की एक फर्जी वेबसाइट बना ली है।

सीबीएसई ने एक परामर्श जारी कर यह जानकारी दी। सीबीएसई ने परामर्श में कहा, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक वेबसाइट बना ली है, और सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं, 2023 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र लेने और डाउनलोड करने के लिए पैसे जमा करने के लिए संदेश भेजकर छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों को खुलेआम धोखा दे रहे हैं।

इसने आम लोगों और सभी हितधारकों से बेहद सावधान रहने और ऐसे किसी भी फर्जी संदेशों का जवाब नहीं देने के लिए कहा। बोर्ड ने कहा कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या माता-पिता से सीधे कोई शुल्क नहीं लेता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख