Hanuman Chalisa
✕

CBSE 12वीं की परीक्षाएं रद्द, असमंजस खत्म, आगे की राह खुलेगी...

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (22:25 IST)
सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आधार पर परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है कि बच्चों के जीवन को संकट में नहीं डाला जा सकता। उनकी सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है। केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य बोर्ड के लिए भी परीक्षाएं रद्द करने का फैसला आसान हो जाएगा। जल्द ही सभी राज्य भी इस संबंध में फैसला ले सकते हैं।
हालांकि CBSE 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का मूल्यांकन ‍किस आधार पर किया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनको अंक दिए जा सकते हैं। असंतुष्ट होने की स्थिति में बच्चों को बाद में परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
 
वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मानव संसाधन मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग के विषय विशेषज्ञ डॉ. अवनीश पांडे ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया कि निश्चित ही केन्द्र सरकार का यह अच्छा फैसला है। इससे विद्यार्थियों की आगे की राह खुलेगी और अभी तक परीक्षा और रिजल्ट को लेकर जो असमंजस था, वह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अनावश्यक तनाव झेल रहे बच्चों को इससे राहत ही मिलेगी।  
डॉ. पांडे कहते हैं कि सरकार के इस फैसले के बाद बच्चों पर से पारिवारिक और सामाजिक प्रेशर भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। क्योंकि अभी तक परीक्षा को लेकर परिवार तो चिंतित रहता ही था, समाज में लोगों के सवाल भी उनका तनाव ही बढ़ाते थे। हालांकि वे इस बात को भी मानते हैं कि इस फैसले से टॉपर विद्यार्थी असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन सरकार उन्हें अन्य विकल्प उपलब्ध करवा सकती है। 
 
उन्होंने कहा कि इस बार बच्चों की पढ़ाई भी अच्छी तरह से नहीं हो पाई थी। ऑनलाइन क्लास के कारण दूरदराज में रहने वाले छात्र नेट कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के कारण अच्छी पढ़ाई नहीं कर पाए थे, उन्हें भी सरकार के इस फैसले से राहत मिलेगी। 
 
डॉ. पांडे ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से बच्चों के हित में है। क्योंकि इससे असमंजस की स्थिति खत्म होगी और वे आगे की राह चुन सकेंगे। किसी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना है, या फिर आगे एडमिशन लेना है, वे इसका फैसला ले सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 12वीं बोर्ड के करीब 15 लाख विद्यार्थियों का भविष्य इस फैसले से जुड़ा हुआ था। इसका एक असर यह भी होगा कि इसी सप्ताह से ही विभिन्न कोचिंग संस्थानों में ड्रॉपर बैचेस की शुरुआत हो जाएगी। इतना ही नहीं अगला सत्र भी समय से शुरू हो पाएगा। 
 
डॉ. पांडे ने कहा कि सीबीएसई के फैसले के बाद अब विभिन्न राज्य सरकारों को भी इस संबंध में तत्काल फैसला लेना चाहिए और 12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द कर देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा बल्कि करियर की दृष्टि से भी उचित होगा। 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख