dharma sangrah

CBSE 10th result 2021: सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (12:57 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE 10th result 2021) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। CBSE 10वीं बोर्ड के लिए 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
 
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर विद्यार्थी देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस के चलते बोर्ड को 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

इस बार लगभग 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। आज के परीक्षा परिणाम में 99.04 फीसदी विद्यार्थियों को पास घोषित किया है। 16 हजार 639 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। 12वीं बोर्ड में भी 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया था। 
 
सबसे अच्छा रिजल्ट 99.99 फीसदी त्रिवेन्द्रम क्षेत्र का रहा, जबकि 99.96% परिणाम के साथ बेंगलुरू रहा, चेन्नई 99.94 फीसदी रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पुणे (99.92%) चौथे और अजमेर (99.88%) पांचवें स्थान पर रहा। पंचकुला 99.77%, पटना 99.66%, भुवनेश्वर 99.62%, भोपाल 99.47%, चंडीगढ़ 99.46%, देहरादून 99.23%, प्रयागराज 99.19%, नोएडा 98.78% दिल्ली पश्चिम 98.74%, दिल्ली पूर्व 97.80% और गुवाहाटी का रिजल्ट 90.54% रहा। 
 
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया था। इस साल, सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 99.67 फीसदी, जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.13 फीसदी रहा।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख