sundarkand

Hathras case : CBI करेगी नई सिरे से जांच, गाजियाबाद में दर्ज कराया मुकदमा

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (15:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड की जांच करने के लिए सीबीआई ने रविवार को पूरे मामले को अपने हाथों में ले लिया है तो और अब सीबीआई नए सिरे से इसकी जांच करने जा रही है। इस संबंध में गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को गुड़िया (काल्पनिक) के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है और इस संबंध में गाजियाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।जिसके चलते केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार सुबह भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

जबकि घटना को लेकर इससे पहले मृतका के भाई की शिकायत पर हाथरस जिले के चंदपा थाने में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पूरे मामले को लेकर सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया है कि शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर को आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बाजरे के खेत में उसकी बहन का गला घोंटने की कोशिश की।

जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर और भारत सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी करने के बाद रविवार को सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच के लिए एक दल का गठन किया है।
गौरतलब है कि हाथरस में गुड़िया (काल्पनिक) के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर जहां पूरा विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा था तो वहीं सड़कों पर निकल आम लोग भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने आनन-फानन में एसआईटी गठन करते हुए सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख