biodatamaker

संदेशखाली पहुंची CBI टीम, आरोपों की जांच के लिए दर्ज किए पीड़ितों के बयान

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (17:07 IST)
CBI team reached Sandeshkhali : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की 10 सदस्‍यीय टीम महिलाओं के खिलाफ अपराधों और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली पहुंची। सीबीआई के दल में शामिल कुछ सदस्य संदेशखाली के संदेशखाली इलाके में पीड़ितों के घर पहुंचे और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की, उनके आरोपों का दस्तावेजीकरण किया।
ALSO READ: Loksabha Election 2024 : नुसरत जहां को क्यों नहीं मिला बसीरहाट से टिकट, क्या ममता को संदेशखाली मामले का डर
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई के दल में शामिल कुछ सदस्य संदेशखाली के सुंदरीखालि इलाके में पीड़ितों के घर पहुंचे और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की, उनके आरोपों का दस्तावेजीकरण किया। अधिकारी ने कहा कि सीबीआई दल का दूसरा हिस्सा संदेशखाली थाने पहुंचा और जांच के संबंध में स्थानीय पुलिसकर्मियों से बात की।
ALSO READ: बंगाल : संदेशखाली पीड़ितों की आवाज उठाने वाली BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा'
उन्होंने बताया, हम महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के संबंध में ग्रामीणों से बात करने के लिए संदेशखाली में हैं। हम उनके आरोपों को लिख रहे हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था। संदेशखाली में इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। अदालत ने सीबीआई को आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
ALSO READ: संदेशखाली मामले में एक्शन में CBI, जारी किया ईमेल आईडी
पांच जनवरी को कथित राशन वितरण घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी के लिए संदेशखाली पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख