Daily Horoscope
✕

Sandeshkhali Case : CBI को Email पर मिलीं 50 शिकायतें, जांच के बाद दर्ज होंगे मामले

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (00:26 IST)
CBI received 50 complaints in Sandeshkhali case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में जमीन पर कब्जा किए जाने, महिलाओं पर अत्याचार और अन्य अपराधों से संबंधित लगभग 50 शिकायतें मिली हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई को ये शिकायत एक ईमेल आईडी के जरिए मिली हैं। सीबीआई ने गुरुवार को एक ई-मेल आईडी जारी की थी जिस पर लोग ऐसे अपराधों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ALSO READ: संदेशखाली मामले में एक्शन में CBI, जारी किया ईमेल आईडी
आरोपों की गहन जांच करनी होगी : अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को अब शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करने से पहले आरोपों की गहन जांच करनी होगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पहले ही अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त प्रत्‍येक शिकायत के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करना शुरू कर देगी।
 
प्राथमिक जांच के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे : सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर भूमि हड़पने से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा महिलाओं पर कथित हमले की भी कई शिकायतें मिली हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे। 
ALSO READ: बंगाल : संदेशखाली पीड़ितों की आवाज उठाने वाली BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा'
हमलों से संबंधित तीन मामलों की जांच कर रही CBI : अदालत ने केंद्रीय एजेंसी से दो मई को सुनवाई की अगली तारीख पर एक व्यापक रिपोर्ट पेश करने को कहा था। राज्य सरकार को सीबीआई को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया। एजेंसी पहले से ही संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख द्वारा कथित तौर पर उकसाई गई भीड़ द्वारा किए गए हमलों से संबंधित तीन मामलों की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख