dharma sangrah
✕

CBI ने देशभर में 14 स्थानों पर मारे छापे, इस भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (19:52 IST)
श्रीनगर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जम्मू-कश्मीर में एक जलविद्युत परियोजना और एक स्वास्थ्य बीमा योजना में कथित भ्रष्टाचार के 2 मामलों में छानबीन करने के लिए देशभर के 14 स्थानों पर छापे मारे हैं।
 
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा इन दो परियोजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।
 
अधिकारियों ने कहा कि इनमें से पहला मामला जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों का स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना निजी कंपनी को सौंपने और साल 2017-18 में तकरीबन 60 करोड़ रुपए जारी करने से संबंधित है और दूसरा मामला कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिविल कार्यों के लिए 2,200 करोड़ रुपए का ठेका एक निजी फर्म को वर्ष 2019 में दिए जाने से संबंधित है।
 
अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, त्रिवेंद्रम (केरल), दरभंगा (बिहार) में स्थित आरोपियों के परिसर में की गई, जिनमें निजी कंपनियों के तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन एमडी, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) के निदेशक इत्यादि शामिल हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख