1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI raid on Videocon and Chanda Kochhar's husband's premises

वीडियोकॉन, चंदा कोचर के पति के 4 ठिकानों पर CBI के छापे, लोन मामले में FIR दर्ज

Videocon
नई दिल्ली। CBI ने 3250 करोड़ रुपए के आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक FIR दर्ज की तथा मुंबई में समूह के मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालयों में गुरुवार को छापे मारे।


अधिकारियों ने बताया कि छापे मारने का काम गुरुवार सुबह शुरू किया गया। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर द्वारा संचालित कंपनी न्यूपावर और सुप्रीम एनर्जी पर भी छापे मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा आरोप है कि 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3250 करोड़ रुपए का ऋण मिलने के कुछ महीनों बाद वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत ने न्यूपावर में करोड़ों रुपए निवेश किए।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने धूत, दीपक कोचर और अज्ञात अन्य के खिलाफ पिछले साल मार्च में एक प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी।

सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करने से पहले पीई दर्ज करती है ताकि वह सबूत एकत्र कर सके। एजेंसी ने इस पीई को प्राथमिकी में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नाम और प्राथमिकी की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
अगला लेख
नेपियर के मेयर ने भारत और न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों से मजबूत बनने को कहा