kundali milan
✕

सत्यपाल मलिक को CBI नोटिस पर सियासी बवाल

Updated: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (09:00 IST)
  • सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया
  • मलिक ने एक साक्षात्कार में उठाए थे पीएम मोदी पर सवाल
  • कांग्रेस और आप आदमी पार्टी ने नोटिस पर जताई नाराजगी
CBI notice to satya pal malik जम्मू-कश्मीर में बीमा घोटाले के संबंध में सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी कर दिया। पिछले 7 महीने में मलिक को सीबीआई ने दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नोटिस पर सियासी बवाल मच गया। कांग्रेस और आप आदमी पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई।
 
कांग्रेस ने मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो होना ही था, क्योंकि पूर्व राज्यपाल ने मोदी सरकार की सत्ता की लालची होने की प्रवृत्ति को उजागर किया है। पार्टी ने ट्वीट किया, 'अंतत: प्रधानमंत्री मोदी से बर्दाश्त नहीं हुआ। सत्यपाल मलिक जी ने देश के सामने उनका पर्दाफाश किया। अब सीबीआई मलिक जी को बुला रही है। यह तो होना ही था।'
 
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि जिस दिन से सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार की भ्रष्ट, अक्षम और सत्ता लोलुप प्रवृत्ति का पर्दाफाश किया है, यह स्पष्ट था कि उन्हें प्रधानमंत्री की पालतू एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मोदीजी, इन एजेंसियों का काम असली अपराधियों को पकड़ना है, आपका राजनीतिक बदला लेना नहीं।
 
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, CBI के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया। वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है। वो आपका मुकाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सत्यपाल मलिक ने न्यूज़ वेबसाइट 'द वायर' के वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे।
 
मलिक ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान (23 अगस्त-2018 से 30 अक्टूबर, 2019) उन्हें 2 फाइल पास करने के एवज में 300 करोड़ रुपए की रिश्वत का ऑफर दिया गया था। बाद में मेडिकल इंश्योरेंस की योजना वापस ले ले गई। सीबीआई ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की थी।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख