suvichar

CBI के समक्ष पेश होंगे केजरीवाल, कहा- कुछ गलत नहीं किया तो छिपाना क्या?

Updated: रविवार, 16 अप्रैल 2023 (09:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में रविवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे, जिसके मद्देनजर यहां सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
 
केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है, अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है।
 
अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 लागू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 4 से अधिक लोग एकत्र नहीं हों। उन्होंने बताया कि राउज एवेन्यू में आप के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं कर पाएं।
 
केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है।
 
सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को रविवार को पेश होने को कहा है क्योंकि इस दिन क्षेत्र में कार्यालय बंद रहते हैं। सीबीआई ने जब सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था, तब भी उसने यही रणनीति अपनाई थी। उसने तब आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था।
 
इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है। सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी

Swachh Bharat Mission : CM योगी के मार्गदर्शन में बदली यूपी के शहरों की तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय-यूरिनल ब्लॉक्स बने

CM Yogi in Bahraich : नेपाल सीमा से बदलेगी बहराइच की तस्वीर! सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, रेल सेवा की शुरुआत

बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में हड़कंप

अगला लेख