dharma sangrah

Weather Update : राजस्थान से दिल्ली तक गर्मी ने दिखाए तेवर, कई स्थानों पर पारा 43 डिग्री पार

Updated: रविवार, 16 अप्रैल 2023 (08:56 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में अब गर्मी के तेवर दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
 
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 41.0, नोएडा में 40.8, गाजियाबाद में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म : उत्तरप्रदेश में शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा, यहां दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में पारा 42.6 डिग्री तक जा पहुंचा। 
 
बिहार में पारा 43 डिग्री के पार : बिहार में कम से कम 5 स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया, वहीं 9 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड, नवादा जिले के वारिसलीगंज, नालंदा और अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, 24 अप्रैल तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है।
 
राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ा : राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जहां बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्‍य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री से. के बीच बना हुआ है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

अगला लेख