biodatamaker
✕

पिता सेना से रिटायर्ड, भाई कारगि‍ल में शहीद, ऐसी है कोझि‍कोड़ हादसे में मारे गए कैप्‍टन साठे की कहानी

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (12:25 IST)
Photo: social media 
हाल ही में कोझि‍कोड के विमान हादसे में एयर इंडि‍या एक्‍सप्रे के पायलट कैप्‍टन दीपक वसंत साठे और को-पायलट अखिलेश कुमार का भी दुखद निधन हो गया। कैप्‍टन साठे अकेले ही नहीं, उनके पिता और भाई भी देश की सेवा कर चुके हैं।

आइए जानते हैं कैप्‍टन साठे के पायलट करियर और उनके परिवार के बारे में।

दरअसल, कैप्टन दीपक वसंत साठे देश के बहुत काबि‍ल पायलटों में माने जाते हैं। एयर इंडिया के पैसेंजर्स फ्लाइट उड़ाने से पहले कैप्टन साठे करीब 22 साल तक एयरफोर्स में अपनी सेवाएं विंग कमांडर के रूप में दे चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने मिग-21 जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ाए। उन्हें सोर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया था। बता दें कि कैप्टन साठे के भाई 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए भारत के कारगि‍ल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। उन्‍होंने पाकिस्‍तानियों के साथ दो-दो हाथ किए थे। जबकि पिता सेना में ब्रिगेडियर पद से रिटायर हो चुके हैं।

कैप्टन दीपक साठे ने अपनी पढाई के बाद 11 जून 1981 में एयरफोर्स ज्वॉइन की थी। इसके बाद वह एयरफोर्स में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 30 जून 2003 को वह एयरफोर्स से रिटायर हो गए लेकिन इसके बाद उन्होंने देशभर की एयरलाइन कंपनियों को अपने अनुभव से अलग-अलग तरह से मदद करने का काम भी किया।

वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737 फ्लाइट उड़ाने से पहले एयरबस 310 भी उड़ा चुके हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल के वह टेस्ट पायलट भी रहे। उनकी उपलब्‍धि‍यों के चलते उन्‍हें एयरफोर्स एकेडमी सम्मानित कर चुकी है।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टन साठे को नेशनल डिफेंस एकेडमी के 58वीं कोर्स में गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स एकेडमी ज्वाइन की। यहां 127वें पायलट कोर्स में उन्होंने टॉप किया और इसके लिए उन्हें 'सोर्ड ऑफ ऑनर' से नवाजा गया था। वह काफी समय तक गोल्डन एरो 17 स्क्वाड्रन का हिस्सा रहे, जिसे हाल ही में राफेल फाइटर प्लेन की जिम्मेदारी दी गई है।

केरल विमान हादसे में रेसक्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। दो पायलट समेत 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, वहीं 170 लोगों को बचाया गया है। एयर इंडिया के विमान में 190 लोग सवार थे, जिसमें 174 वयस्क यात्री, 10 बच्चे, 04 केबिन क्रू और 2 पायलट थे। घायलों को मल्लपुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईपट्टी से फिसल गया और 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया। ये हादसा शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुआ था।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख