Hanuman Chalisa
✕

CAA के विरोधियों को समझाना वकील को पड़ा भारी, मारपीट के बाद हुआ सामाजिक बहिष्कार

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (15:35 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल सिटीजन रजिस्टर (NRC) का विरोध करने वालों को समझाना एक वकील को इतना भारी पड़ा कि पहले उसके साथ मारपीट की गई फिर उसका हुक्का पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।
 
इस सबसे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, वहीं आरोपी पक्ष शरीयत की बात को लेकर झगड़ा बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सिरस खेड़ा निवासी अधिवक्ता इदरीस अहमद ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें लिखा है कि सिरसखेड़ा की चांद मस्जिद के इमाम अनीश मियां पिछले कुछ दिनों से सीएए और एनआरसी जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर लोगों को गुमराह कर नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
 
आरोप है कि जब इमाम को ऐसा करने से रोका गया तो उन्होने पिछली 13 जनवरी को लोगों के साथ हमसाज होकर अधिवक्ता के मारपीट की। इतना ही नहीं, अब उनका हुक्का पानी बंद करते हुए पूरे परिवार सहित सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार भी कर दिया। इमाम ने गांव वालों को वकील के परिवार से बातचीत करने से भी मना किया है।
 
इदरीश और उनके परिवार पर मस्जिद में नमाज पढ़ने और बाजार से सामान खरीदने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सामाजिक बहिष्कार के लिए बोले जाने का एक ऑडियो भी इदरीश ने उपलब्ध कराया है।
 
इसमें भरी पंचायत में इनके पूरे परिवार का हुक्का-पानी बंद कर बहिष्कार किए जाने की बात जामा मस्जिद के इमाम शाहिद के द्वारा बोली जा रही है। पीड़ित परिवार के साथ कोई अनहोनी न हो, इसलिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
इमाम की दलील है कि झगड़े की बात सही है, लेकिन झगड़े का कारण सीएए या एनआरसी नहीं बल्कि झगड़े का कारण कुछ और है। इमाम ने भी इदरीश के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी झगड़े का दिखाई दे रहा है। जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (Symbolic photo)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख