biodatamaker

CAA Protest : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (16:29 IST)
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों और जामिया नगर के निवासियों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को सोमवार सुबह संसद की ओर मार्च करने से रोकने पर पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी ओर, जामिया के चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की।

जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) के नेतृत्व में जामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ संसद की ओर मार्च निकालने वाले थे।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने की इजाजत नहीं थी। विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने जामिया के गेट नंबर-7 से अपना मार्च शुरू किया। पुलिस ने उनसे अपना मार्च खत्म करने की अपील की।

प्रदर्शनकारी ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ और ‘जब नहीं डरे हम गोरों से तो क्यों डरे हम औरों से’ जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में कई महिलाएं भी थीं। हाथों में कई लोग तिरंगा थामे हुए थे और ‘हल्ला बोल’ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला भी बनाई।

प्रदर्शनकारी जेबा अनहद ने कहा कि दो महीने से हम प्रदर्शन कर रहे हैं। हमसे बात करने के लिए सरकार की तरफ से कोई नहीं आया, इसलिए हम उनके पास जाना चाहते हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनकी धक्का-मुक्की हो गई। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को पार कर गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख