• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. burj khalifa tiranga avtaar on republic day
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 जनवरी 2017 (19:50 IST)

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे में नहाया बुर्ज खलीफा

Burj Khalifa
नई दिल्ली। पूरा देश गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। पूरे देश में धूमधाम से इसकी तैयारियां चल रही हैं। भारत के साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के गणतंत्र दिवस का जश्‍न मना रही है।
बुर्ज खलीफा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक चित्र ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बुर्ज खलीफा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज रात हम भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय ध्वज के रंगों वाली एलीईडी लाइट जलाकर जश्न मनाएंगे।
 
गौरतलब है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने से खर्च में आएगी कमी : प्रणब मुखर्जी