Hanuman Chalisa

बुराड़ी में 11 लोगों की मौत, पुलिस को एक बाबा की तलाश

सोमवार, 2 जुलाई 2018 (14:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 लोगों की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस को एक बाबा की तलाश है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किसी बाबा अथवा तांत्रिक ने इन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया तो नहीं था। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार पुलिस को किसी जानेगदी नाम के बाबा की तलाश है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर इस बाबा की तलाश कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पीड़ित परिवार किस गुरु को मानता था। परिजनों को धर्म के लिए खुदकुशी के नाम पर उकसाया तो नहीं गया था। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से परिवार के सदस्य लटके हुए थे उस तरीके की बातें रजिस्टर में लिखी हुई है।
 
ALSO READ: बुराड़ी में 11 लोगों की मौत, पुलिस को एक बाबा की तलाश

 
किसी गुरु या तांत्रिक का नाम नहीं : पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों रजिस्टरों में मौत और मोक्ष के लेकर एक कहानीनुमा लंबा लेख है, जिसमें किसी गुरु या तंत्रिक का नाम नहीं है, लेकिन मौत की क्रियाओं को लेकर एक बड़ा हिस्सा है।

ALSO READ: बुराड़ी कांड : हत्या या आत्महत्या, 11 लाशें, पीछे रह गए 11 सवाल...
 
पुलिस को कई पड़ोसियों और जानकरों से ये पता चला है कि यह पूरा परिवार बेहद धार्मिक था, इनके घर में हर दूसरे दिन शाम को कीर्तन होते थे। घर के बाहर हर रोज एक तख्ती पर श्लोक लिखे जाते थे। परिवार के सभी 11 लोग हर व्रत साथ करते थे। परिवार का एक सदस्य पिछले दो-तीन साल से मौन व्रत पर था।
 
गौरतलब है कि उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर इलाके में रविवार को एक साथ 11 शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मरने वालों में 10 की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वे रेलिंग से लटके मिले जबकि एक का शव जमीन पर मिला था।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

अगला लेख