biodatamaker
✕

बुलंदशहर हिंसा : भीड़ की क्रूरता, पहले पत्थर मारा, फिर चलाई गोली, जीप पर लटके शव का वीडियो बनाया...

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (15:49 IST)
लखनऊ। बुलंदशहर में सोमवार को गोकशी की अफवाह से भड़की भीड़ का क्रूरतम चेहरा सामने आया है। खबरों के अनुसार हिंसक भीड़ ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी थी। इसमें एक युवक की भी मौत हो गई थी।


गोली लगने के बाद भी भीड़ ने सुबोध कुमार को पीटा। इतना ही नहीं, लोगों ने सुबोध कुमार के शव को जीप से लटकाकर वीडियो भी बनाया। इसके अलावा भीड़ ने पुलिस स्टेशन और वाहनों में आग लगाने की कोशिश की। इस मामले में 27 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 50-60 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरों के अनुसार मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी सामने आया कि भीड़ ने पहले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पत्थर मारा, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें भीड़ की ओर से ही गोली मारी गई।

कहा जा रहा है कि सुबोध कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से वह गोली चली। खबरों के अनुसार गोकशी पर कार्रवाई न होने से लोग नाराज थे और प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए, इससे भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ ने चौकी के बाहर दर्जनों वाहनों में आग लगा दी। भीड़ ने इंस्पेक्टर की हत्या के बाद जीप से लटके शव का वीडियो भी बनाया।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख