dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, पश्चिमी दिल्ली में इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत, कंपनी का मालिक हिरासत में

Updated: शुक्रवार, 13 मई 2022 (22:11 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक वाणिज्य इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग की सूचना अपराह्न 4 बजकर करीब 40 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
 
अधिकारियों के अनुसार मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास स्थित इमारत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया तथा घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 3 मंजिला वाणिज्य इमारत में कंपनियों के दफ्तर हैं। डीसीपी के मुताबिक आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय है।
 
पुलिस ने कहा कि कंपनी का मालिक पुलिस की हिरासत में है और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है तथा दमकलकर्मी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर एम्बुलेंस भी मौजूद है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख