Hanuman Chalisa
✕

कोलकाता में 5 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2024 (10:02 IST)
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक 5 मंजिला इमारत झुग्गी बस्ती में गिर गई, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबिक कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बचाया गया है। 
अभी भी बचाव अभियान जारी है। यह हादसा सोमवार की देर रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में से 15 लोग घायल हो गए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई।
 
एक अधिकारी ने देर रात मीडिया से बातचीत में कहा कि जगह की कमी के कारण क्रेन को तैनात नहीं किया जा सका। अंधेरा भी एक बड़ी समस्या पैदा कर रहा है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल भी करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
 
अवैध तरीके से किया जा रहा था निर्माण : झुग्गी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा था। केएमसी नियम के मुताबिक, संकीर्ण गलियों में पांच मंजिला संरचनाओं का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इमारत का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। 
Edited By Navin Rangiyal  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख