sundarkand
✕

दुनिया में शुरू होने के साथ ही बीएसएनएल भी जारी करेगी 5जी सेवाएं

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (22:09 IST)
हैदराबाद। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को उम्मीद है कि दुनिया में 5जी सेवाएं शुरू होने के साथ ही वह भी देश में इनकी शुरुआत कर देगी। बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।
 
 
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक अनिल जैन ने कहा कि जिस क्षण दुनिया में कही भी 5जी सेवा शुरू होगी, संभवत: भारत में भी उसी समय 5जी सेवा शुरू होगी। मैं इस शब्द का उपयोग कर सकता हूं कि बीएसएनएल से पहले कोई भी देश में 5जी सेवाएं शुरू नहीं करेगा। 
 
समयसीमा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम 5जी शुरू होने की तय समय नहीं बता सकते हैं, हालांकि दुनियाभर में लोग जून 2020 तक 5जी सेवा शुरू होने की बात कर रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि हम 2019 में 5जी सेवा शुरू होते हुए देख सकें। 
 
उन्होंने कहा कि 4जी प्रौद्योगिकी शुरू करने में हम पीछे रह गए। बीएसएनएल देशभर में 5जी शुरू करने में पिछड़ना नहीं चाहता है और जहां तक 5जी का सवाल है बीएसएनएल इस मामले में अग्रणी भूमिका में है और उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमने जमीनी स्तर पर परीक्षण किया है तथा अपने सिस्टम को 5जी के अनुरूप बना रहे हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख