dharma sangrah

5जी सेवा का परीक्षण शुरू करेगी बीएसएनएल

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (20:33 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अगली यानी पांचवीं पीढ़ी (5 जी) सेवाओं का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक शुरू कर सकती है।
 
कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- 5जी को लेकर हमारी पिछले सप्ताह नोकिया से बातचीत हुई.. अब हम अपनी जरूरतों के बारे में उन्हें बताएंगे और उसके बाद फील्ड परीक्षण होगा। यह इस वित्त वर्ष के आखिर से पहले शुरू होना चाहिए।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने 5जी सेवाओं के लिए जरूरी उपकरणों के लिए लार्सन एंड टुब्रो व एचपी से बातचीत शुरू की है। 
 
कंपनी ने 5जी प्रौद्योगिकी को लेकर नेटवर्क कंपनी कोरियंट के साथ विशेषज्ञता भागीदारी समझौता किया है जिसके तहत कोरियंट व बीएसएनएल 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क ढांचे व सेवा नवोन्मेष को मजबूत बनाएगी।
 
श्रीवास्तव ने कहा, यह (कोरियंट के साथ समझौता) केवल विशेषज्ञता साझेदारी का समझौता है। इसमें कोई वाणिज्यिक पहलू नहीं है। हम शुरुआती चरण में हैं। इस तरह के समझौतों से हम 5जी के बारे में और जानेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी वाले नेटवर्क की तुलना में बहुत अधिक होगी और इसमें उसकी 4जी व 3जी नेटवर्क का इष्टतम इस्तेमाल होगा।
 
उन्होंने कहा कि देश में बीएसएनएल के पास सात लाख किलोमीटर से भी अधिक का सबसे लंबा आप्टिकल फाइबर नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल हाईस्पीड डैटा उपलब्ध कराने में किया जा सकता है।
 
कोरियंट के सीईओ शायगन खेरादपिर ने कहा कि कंपनी 5 जी प्रौद्योगिकी में अपनी विशेषज्ञता बीएसएनएल के साथ साझी करेगी। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख