Hanuman Chalisa
✕

BSF ने पंजाब में मार गिराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (23:48 IST)
जालंधर (पंजाब)। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 4 पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया और उनमें से 3 को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पंजाब में मार गिराया।

बीएसएफ प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीन ड्रोन का शुक्रवार रात को जबकि चौथे ड्रोन का शनिवार रात को पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि पहला ड्रोन ‘डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके’ अमृतसर जिले के धारीवाल गांव से बरामद हुआ।

प्रवक्ता के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर इस मानवरहित वायु यान (यूएवी) को मार गिराया। उन्होंने बताया कि दूसरा ड्रोन जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया, जब जवानों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की।

प्रवक्ता के अनुसार, इस ड्रोन से दो पैकेट संलग्न किए हुए थे, जिनमें से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तीसरे ड्रोन को भी रोका गया, लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका, क्योंकि यह पाकिस्तानी सीमा में गिरा।

प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग पाकिस्तानी सीमा के अंदर इस तीसरे ड्रोन को एकत्र कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि चौथे ड्रोन ने शनिवार की रात को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और अमृतसर सेक्टर में उस पर गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा, ड्रोन और संदिग्ध नशीले पदार्थों का एक बैग बरामद किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख