dharma sangrah

बीएसएफ ने की पाकिस्तानी साजिश विफल, तस्करी की कोशिश कर रहे ड्रोन को मार गिराया

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (12:40 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को दावा किया कि उसने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
 
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ उड़कर आ रही एक संदिग्ध वस्तु की आवाज सुनी गई जिसके बाद सैनिकों ने ड्रोन पर गोलीबारी की।
 
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ग्राम घग्गर और सिंघोके के क्षेत्र में तलाशी के दौरान अब तक संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पीले रंग के 2 पैकेट बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि ये पैकेट ड्रोन से गिराए गए। अधिकारी ने कहा कि पैकेट में 1 पिस्तौल भी लिपटी हुई थी और यह खेप बाड़ से लगभग 2.7 किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में मिली थी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ड्रोन गिर गया या वह गायब हो गया?

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख