dharma sangrah
✕

आतंकवादियों ने बीएसएफ जवान के घर में घुसकर हत्या की

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (08:10 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने बुधवार रात बीएसएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। रमीज ने बीएसएफ में छह साल तक सेवा दी है। रमीज छुट्टियों में अपने घर आए हुए थे।
 
शहीद जवान रमीज पारी (30) का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी बीएसएफ जवान के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे।
 
बीएसएफ के इस जवान की मौके पर ही मौत हो गई। रमीज के परिवार के चार सदस्य- पिता, दो बेटे और चाची घायल हैं। जवान की चाची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर है।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने इस घटना को ‘बर्बर और आमनवीय’ करार दिया और कहा कि दोषियों को दंडित किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि इसी साल नौ मई को कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले सेना के अधिकारी उमर फैयाज का आतंकवादियों ने अपहरण किया था और गोली मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख