dharma sangrah
✕

370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में 80 अस्पतालों में शुरू हुई इंटरनेट सेवा

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (16:15 IST)
जम्मू। कश्मीर घाटी में शुरुआती गड़बड़ियों के बाद 80 सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पतालों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली को घाटी में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
 
श्रीनगर में छाती संबंधी रोगों के अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सलीम टाक ने पुष्टि की है कि अस्पताल में गुरुवार को इंटरनेट ने काम करना शुरू कर दिया है, जो हमारे साथ-साथ रोगियों के लिए भी बड़ी राहत की बात है।
 
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि पूरे कश्मीर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों और कार्यालयों समेत 80 सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
अधिकारी ने कहा कि घाटी के लोगों को नववर्ष का तोहफा देने के लिए 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं शुरू होनी थीं, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा नहीं हो सका।
 
केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने तथा राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा करने से एक दिन पहले 4 अगस्त की रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख