dharma sangrah
✕

अहमदाबाद पहुंचे बोरिस जॉनसन, क्यों खास है ब्रिटिश पीएम का भारत दौरा?

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। जॉनसन की भारत यात्रा 21 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद से शुरू हुई, जो प्रधानमंत्री मोदी का गृह राज्य है। जॉनसन इसके बाद दिल्ली आयेंगे।

उनकी इस यात्रा से मुक्त व्यापार समझौते के प्रस्ताव में तेजी आने, हिंद प्रशात क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलने और रक्षा संबंधों के आगे बढ़ने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कहा कि जॉनसन नई दिल्ली को इस पर कोई उपदेश नहीं देंगे कि उसे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ जॉनसन की बातचीत हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालात पर केन्द्रित रहेगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत को रक्षा निर्माण का केन्द्र बनाने के मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में अपना सहयोग देने के लिए तैयार है और देश सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण को भी तैयार है।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर उन्होंने कहा कि जॉनसन की यात्रा अगले दौर की बातचीत की राह तैयार करेगी। ये बातचीत अगले सप्ताह होने वाली है।

जॉनसन अप्रैल 2021 में भी भारत यात्रा पर आने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया। इससे पहले ब्रिटिश पीएम जनवरी 2021 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आने वाले थे लेकिन उनका यह दौरा भी कोरोना की वजह से रद्द हो गया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख