Hanuman Chalisa

बृजभूषण की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम, 9 जून तक करो गिरफ्तार नहीं तो देशभर में... किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (18:29 IST)
Khap Panchayat Order: बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन देशभर में बहस का मुद्दा बन गया है। इसी विवाद पर शुक्रवार को हरियाणा में पंचायतों का दौर जारी रहा। इस बीच पहलवानों को समर्थन के लिए बुलाई गई खाप में हंगामा भी हुआ।

किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार करो, नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे। कुरुक्षेत्र में राकेश टिकैत का ये बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण को अगर नहीं गिरफ्तार किया गया तो खिलाड़ियों को वापस हम जंतर-मंतर पर छोड़कर आएंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि अगर 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके बाद देशभर में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में पहलवानों के समर्थन में खापों की सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायलत हुई। कहा जा रहा था कि इस महापंचायत में पहलवानों के समर्थन में खापें कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।

सोनीपत के गांव राठधाना में हुई सरोहा खाप की 12 गांव की पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। इस खाप में फैसला लिया गया है कि बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं की एंट्री पर बैन रहेगा। सरोहा खाप का कहना है कि बृजभूषण शरण पर गंभीर धाराएं लगी हुईं हैं। उसकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और बेटियों को जल्‍द न्‍याय मिलना चाहिए।Edited: By Navin Rangiyal

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख