dharma sangrah

आगामी चुनावों पर BJP के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन, शाह सहित कई मंत्री हुए शामिल

Updated: शनिवार, 26 जून 2021 (16:08 IST)
नई दिल्ली। अगले साल की शुरुआत में उत्तरप्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

ALSO READ: पीएम की बैठक खत्म, कश्मीर में पहले परिसीमन होगा फिर चुनाव
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, रेलमंत्री पीयूष गोयल, कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैसमंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए। बैठक के बाद एक भाजपा नेता ने कहा कि 5 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव बैठक का मुख्य मुद्दा था।

ALSO READ: JK बैठक के बाद बोले PM मोदी, जल्द हों चुनाव, युवाओं को मिले मौका
 
अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तरप्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है। उत्तरप्रदेश भाजपा के लिए अहम राज्य है जिसके बारे में कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता की सीढ़ी इसी राज्य से गुजरती है। उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

ALSO READ: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से फिर की मुलाकात, 1 घंटे तक हुई बंद कमरे में चर्चा
 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा उत्तरप्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली। बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे।
 
ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ 5 राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है। कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख