dharma sangrah
✕

भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा आज भी है मोदी की गारंटी

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (20:12 IST)
BJP rejects opposition's allegations : भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट में 'कई राज्यों के साथ भेदभाव' से जुड़े विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि इसमें सभी प्रदेशों और वर्गों का ध्यान रखा गया है तथा जनता के लिए आज भी 'मोदी की गारंटी' कायम है।
 
वर्ष 2024-25 के लिए बजट पर लोकसभा में सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद विप्लव कुमार देव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पारदर्शी आर्थिक व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार 2047 तक रहेगी और '400 पार' भी जाएगी।
 
त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सदस्य ने कहा कि इस बार एक ऐसा बजट पेश किया गया है जिसमें राज्यों को कुल 4.82 लाख करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बिहार और आंध्र प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण नहीं हो कि हमारे लिए ये दोनों और सभी राज्य महत्वपूर्ण हैं।
ALSO READ: बजट पर शशि थरूर, अर्थव्यवस्था की गाड़ी में गड़बड़ी, सिर्फ हॉर्न की आवाज बढ़ाई
देव के अनुसार 2013-14 में बजट का आकार 16 लाख करोड़ रुपए का था और आज वह 48 लाख करोड़ रुपए पहुंचा गया है। देव ने कहा कि बजट के अनुसार देश में 1 लाख करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा बजट आया है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, इसमें मोदी की गारंटी है। विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच देव ने कहा कि यह गारंटी अभी भी है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश में नौकरियों की कमी है या आज पारदर्शिता और कौशल की कमी है। अब छोटे शहरों के शिक्षण संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट होगा। उनका कहना था कि किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और इसमें उर्वरक पर सब्सिडी अतिरिक्त है। मोदी सरकार में अब तक 14 लाख करोड़ रुपए एमएसपी में दिया गया है। भारत आज दुग्ध उत्पादन में नंबर 1 है। अगर काम नहीं हुआ तो यह कैसे होता? कांग्रेस की सरकार के समय तो ऐसा नहीं था।
ALSO READ: भेदभाव के आरोपों के बीच जानिए किस राज्य को बजट में कितना मिला पैसा
देव ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जन्म के समय मोदीजी हैं, खाना पकाते समय भी मोदीजी हैं, हवाई पर चलते समय भी मोदीजी हैं। उनका कहना था कि आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर मध्यम वर्ग में पहुंच गए हैं।
ALSO READ: रियल एस्टेट करोबारियों ने की बजट की सराहना, लेकिन घर खरीदारों ने जताई निराशा
उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते और सोनिया गांधी के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख रहते महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ। (भाषा)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख