Hanuman Chalisa
✕

CAPF में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (19:44 IST)
Former Agniveers will get reservation in CAPF : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए काम कर चुके पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 10 फीसदी आरक्षण और उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान किया है। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को फ़िज़िकल टेस्ट में भी छूट का फायदा मिलेगा।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के केंद्रीय सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए एक अहम फैसला किया है। मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 10 फीसदी आरक्षण और उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान किया है।
ALSO READ: हरियाणा के CM सैनी का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण
मंत्रालय के मुताबिक, पूर्व अग्निवीर BSF, CISF, SSB और RPF की नौकरी में आरक्षण का लाभ ले सकेंगे, साथ ही आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बीएसएफ के डीजी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएफ पूर्व अग्निवीरों को चार साल के अनुभव के बाद अपने लिए उपयुक्त मानती है।

पूर्व अग्निवीरों ने चार साल तक कड़े अनुशासन में नौकरी की है, इसलिए ये बीएसएफ के अनुरूप हैं। अग्निवीरों के पहले बैच को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी वहीं इसके बाद के सभी बैचों को 3 साल की छूट दी जाएगी। सीआईएसएफ की डीजी ने कहा कि इस फ़ैसले के तहत सीआईएसएफ में भी कॉन्सटेबल के पदों पर 10 फीसदी भर्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी।
ALSO READ: बीमा और मुआवजे में होता है फर्क, अग्निवीर मामले में फिर बोले राहुल गांधी
इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट में भी छूट का प्रावधान रहेगा। बीएसएफ और सीआईएसएफ की तरह आरपीएफ और एसएसबी में भी पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण और आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सीआरपीएफ ने भी पूर्व अग्निवीरों को नियुक्तियों में 10 फीसदी आरक्षण और उम्र सीमा में छूट देने का प्रावधान किया है।
ALSO READ: अग्निवीरों को आर्थिक सहायता पर राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय सेना ने दिया जवाब
गृह मंत्रालय ने कहा कि आरपीएफ पूर्व अग्निवीरों को आयु में छूट और पीईटी से छूट के साथ बल में शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानिदेशक ने कहा कि यह निर्णय सुरक्षाबलों को मजबूत बनाने में बहुत मददगार साबित होगा।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख