suvichar

वारिस पठान के विवादास्पद बयान पर बवाल, भाजपा ने पूछा सवाल

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (15:18 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि AIMIM नेता वारिस पठान का विवादास्पद बयान यह दर्शाता है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध के नाम पर साजिश और घृणा की राजनीति चल रही है। भाजपा ने ऐसे बयानों पर कानून का विरोध करने वाले ‘उदारवादियों की चुप्पी’ पर भी सवाल उठाए।
 
दक्षिण कर्नाटक में सीएए के विरोध में 16 फरवरी को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता ने कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सीएए के विरोध में पूरे देश में जिस प्रकार की घृणा की राजनीति कुछ लोग जो कर रहे हैं उसका उदाहरण आज हम लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेता ने ऐसा कोई बयान दे दिया होता तो आज सारे तथाकथित ‘लिबरल’ सड़क पर उतर जाते, पूरे देश में कोहराम मचा देते। उन्होंने कहा कि लेकिन आज एक भी सामने नहीं आ रहा है, एक भी सवाल नहीं पूछ रहा है।
 
पात्रा ने कहा कहा कि वारिस पठान कहते हैं कि हम छीन कर लेंगे आजादी। मैं इन तथाकथित लिबरल से पूछना चाहता हूं कि कौन सी आजादी चाहिए, किससे आजादी चाहिए?
 
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जब मंच के पीछे पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने की बात होती है और मंच के आगे संविधान, तिरंगा पकड़ने का नाटक किया जाता है तो कभी-कभी हकीकत मुंह से निकल जाती है। ऐसे में ही कल ओवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख