Daily Horoscope
✕

भाजपा ने बेतुके बयान के लिए सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लगाई फटकार

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (17:28 IST)
भोपाल। भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उनके बेतुके बयान के लिए भाजपा संगठन ने कड़ी फटकार लगाई है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद इस मामले को संज्ञान लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
 
अमित शाह की नाराजगी के बाद आनन–फानन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय तलब किया गया। जहां पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने उनको कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने की चेतावनी दी। वहीं अब साध्वी प्रज्ञा जल्द ही इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दे सकती हैं। 
 
क्या है पूरा मामला : अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को भोपाल के सीहोर में पार्टी कार्यकर्ताओं को बार-बार छोटी समस्याओं के लिए फोन करने पर नाराजगी जाहिए की थी। उन्होंने कहा था कि वह नाली और शौचालय सफाई के लिए सांसद नहीं बनी हैं। सांसद के इस बयान के बाद पूरी पार्टी बैकफुट पर दिखाई दे रही है। वहीं सांसद के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत मिशन' पर विपक्ष सवाल उठाने लगा है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख