Daily Horoscope
✕

मस्जिदों पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा सांसद, अमित शाह को भी मुश्किल में डाला था

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (14:24 IST)
मैसुरू। अमित शाह के भाषण का गलत कन्नड़ अनुवाद कर भाजपा सांसद को मुश्किल में डालने वाले धारवाड़ से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी अब खुद मुश्किल में घिर गए हैं। दरअसल, मुस्जिदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 
 
जोशी पर आरोप है कि उन्होंने हुबली की मस्जिदों में हथियार होने की बात कही थी। उनकी टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मस्जिद जमात के जफरसाब खाजी और महमद हानिफ हुल्लापडी का आरोप है कि जोशी ने गुरुवार को कहा था कि कई मस्जिदों में अवैध हथियार रखे गए हैं। जोशी पर आईपीसी की धारा 153 और 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
इस तरह हुआ था गलत अनुवाद : उल्लेखनीय है कि हाल ही प्रह्लाद जोशी ने शाह के भाषण का गलत अनुवाद कर दिया था। शाह के भाषण का अनुवाद करते हुए जोशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे। आप उन्हें वोट दीजिए।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख