suvichar
✕

बापू की समाधि से 'हे राम' हटाकर दिखाओ तो जानें...

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (14:14 IST)
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने परोक्ष रूप से मायावती, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि यदि किसी को लगता है कि राम के नाम पर राजनीति हो रही है तो वे महात्मा गांधी की समाधि पर लिखा हुआ 'हे राम' को मिटाकर दिखाएं।
 
सागर के अल्प प्रवास पर आईं उमा भारती से डॉ. आंबेडकर के नाम के साथ रामजी जोड़ने पर सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा ने राजनीति के चलते ही वर्षों से छिपाकर रखा था कि डॉ. आंबेडकर के पिता का नाम रामजी था। मैं इसकी घोर निंदा करती हूं। 
 
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर मायावती, ममता बनर्जी को और सोनिया गांधी को भी ये लगता है कि राम के नाम से राजनीति है तो महात्मा गांधी की समाधि पर भी 'हे राम' लिखा हुआ है, उसको मिटाकर दिखाएं। राज्य में चुनाव संबंधी सवाल पर उमा ने कहा कि अब मैं इन विषयों में नहीं पड़ूंगी। न मेरी इसमें रुचि है न मैं रुचि लेने वाली हूं। 
 
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ तीन चीजों में रुचि ले रही हूं नंबर एक गंगा जी, नंबर दो ललितपुर-झांसी और नंबर तीन अपना मंत्रालय, इसके अलावा मेरी किसी और विषय में रुचि नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनावों में खुद की भूमिका के सवाल पर बोलीं कि जो अमित शाह जी मुझे कह देंगे, वो करूंगी। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख