dipawali
✕

भाजपा विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल, कहा सोए हुए थे एयरफोर्स के जवान

Updated: गुरुवार, 29 मई 2025 (11:26 IST)
BJP MLA questions Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के शौर्य की जमकर सराहना कर रहे हैं, दुनिया भर में आतंकवाद पर भारत की विजय का यशगान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के कई नेता इसके उलट ही बयानबाजी कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के उधमपुर ईस्ट से भाजपा विधायक रणवीर पठानिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना के जवान सोए हुए थे। पठानिया का यह बयान भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
 
पठानिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जो हुआ, वह सबके सामने है। नालायकी होगी इनकी, सोए हुए होंगे ये लोग। कसूर इन लोगों का है, हमारा नहीं। हमने तो इन्हें पलकों पर बैठा कर रखा। ALSO READ: मोदी के बंगाल दौरे से पहले गरमाई सियासत, ऑपरेशन सिंदूर पर ममता के मंत्री ने दिया विवादित बयान
 
भाजपा विधायक उधमपुर एयर फोर्स स्टेशन द्वारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ लोगों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। नोटिस में एयरफोर्स ने स्टेशन के पास की सड़क से लगी दुकानों और घरों को हटाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोग इसका जमकर विरोध किया और विधायक उनके समर्थन में उतर आए। उन्होंने कहा कि जब उधमपुर में एयरपोर्ट आया, तो लोगों ने बिना मुआवजे के सड़क दी। अब उन्हें ही हटाने की धमकी दी जा रही है।
 
विधायक के इस बयान ने सेना और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान के सवाल पर विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारतीय वायुसेना का अपमान बता रहे हैं। कई पूर्व सैनिकों और राजनीतिक दलों ने इस पर माफी मांगने की मांग की है। 
 
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकी ठिकानों ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

अगला लेख