Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता बोले, राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (13:24 IST)
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भदोही से पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पौधों को पहचानने तक की समझ नहीं रखने वाले राहुल किसानों का दर्द कभी नहीं समझ सकते।
 
सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किताबों को पढ़कर देश की कृषि व्यवस्था को नहीं समझा जा सकता। राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते।
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके। 
 
सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार कृषि के लिए 52 फीसदी बजट आवंटित हुआ तथा मनरेगा में कृषि कार्यों को भी शामिल कर खेती को बेहतर बनाने की पहल हुई है।
 
उन्होंने दावा किया कि अपने विकास कार्यक्रमों के बलबूते भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख