manglik dosh calculator
✕

सपा-बसपा का तालमेल स्वार्थ का गठबंधन : भाजपा

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (17:23 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा-बसपा के तालमेल को स्वार्थ का गठबंधन करार देते हुए शनिवार को कहा कि जनता इस गठबंधन से हैरान है। भाजपा के उत्तरप्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ नापाक गठबंधन किया था, पर प्रदेश की महान जनता ने इस मौकापरस्त गठबंधन की धज्जियां उड़ा दीं।

अब सपा और बसपा उपचुनाव में साथ खड़े हुए हैं। जनता इस गठबंधन से हैरान है। उन्होंने कहा कि किसे याद नहीं कि पिछले 15 वर्षों में इन दोनों दलों के बीच क्या-क्या हुआ है? गेस्ट हाउस कांड में जहां सपा की अगुवाई में अराजकता की हदें पार करते हुए न सिर्फ बसपा प्रमुख पर कातिलाना हमला हुआ बल्कि इस घटना के बाद सपा सरकारों में बड़े पैमाने पर बदले की भावना से दलितों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए।

त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार को मायावती के फैसले से वे लोग हतप्रभ हैं जिनको सपा सरकारों में हर तरह के जुल्म सहने पड़े। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख