Daily Horoscope
✕

प्रियंका गांधी का 'अधमरा' किसान भाग खड़ा हुआ, उड़ी खिल्ली

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (23:25 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उन्नाव जिले में पुलिस की कार्रवाई के वीडियो का एक अंश विशेष ट्वीट किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें घेरा है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि प्रियंका ने उन्नाव में हिंसा कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज का एक वीडियो ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन जैसे ही वह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो प्रियंका ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि झूठ का कोई आधार नहीं होता। कांग्रेस के नेता अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उच्चतम न्यायालय में माफी मांगे जाने के बावजूद झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। त्रिपाठी ने भी वह पूरा वीडियो ट्विटर पर शेयर करके प्रियंका को घेरा।
 
गौरतलब है कि उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए ली गई जमीन के मुआवजे को लेकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। प्रियंका ने इस मामले में राज्य सरकार को गिरते हुए ट्वीट किया था और घटना का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक किसान आज मरी हालत में जमीन पर पड़ा देख रहा था और पुलिसकर्मी उसे डंडे भी मार रहे थे। हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर आए उस पूरे वीडियो में जमीन पर पड़ा आदमी बाद में उठकर भागता हुआ नजर आया।
 
उन्नाव के पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि हमने जमीन पर गिरे हुए उस व्यक्ति का वीडियो पूरा वीडियो शेयर किया। पहले इसी वीडियो के एक अंश को बड़े पैमाने पर वायरल किया गया था, जिसमें वह व्यक्ति अधमरा पड़ा दिखाई दे रहा था लेकिन सच्चाई यह थी कि वह अधमरा होने का नाटक कर रहा था।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख