Daily Horoscope
✕

मणिशंकर पर भाजपा का पलटवार, खुद ही बता दें राम का जन्म कहां हुआ था...

Updated: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (17:49 IST)
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के भगवान राम की जन्मभूमि संबंधी बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। राम की जन्मस्थली पर सवाल उठाने पर भाजपा ने मंगलवार को उनसे पूछा है कि वह खुद बताएं कि कहां पैदा हुए थे?
 
भाजपा के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को ट्‍वीट कर अय्यर से पूछा कि 'प्रभु राम के लिए ओछी भाषा बोलने वाले मणिशंकर पहले यह बताएं कि वह किस कमरे में पैदा हुए'। उन्होंने कहा कि अय्यर के इस बयान से देश के हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से प्रभु राम के अस्तित्व को लेकर मजाक बनाती रही है।
 
त्रिपाठी ने कहा कि वह रामसेतु को नकारती है, उसके नेता कपिल सिब्बल अदालत में राम मंदिर मसले को लटकाने की कोशिश में लगे हुए हैं, इसी तरह से अब मणिशंकर अय्यर का बयान आया है। मणिशंकर का बयान सीधे तौर पर हिंदू आस्था का खुला मजाक है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
 
गौरतलब है कि अय्यर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे का क्या मतलब है? दशरथ एक बहुत बड़े महाराजा थे। कहा जाता है कि उनके महल में दस हजार कमरे थे। कौन जानता है कि कौन सा कमरा कहां था? पहले हम मस्जिद तोड़ेंगे और इसकी जगह हम मंदिर बनाएंगे। यह गलत है। क्या एक हिन्दुस्तानी के लिए अल्लाह में भरोसा रखना गलत है? (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख