ramcharitmanas

ED IPAC मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, आजाद भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ

Updated: शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (16:15 IST)
BJP attacks TMC : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के दौराम ममता बनर्जी द्वारा किए गए हस्तक्षेप पर वरिेष्‍ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कल बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा काम न सिर्फ अनैतिक, गैर-जिम्मेदार और असंवैधानिक है, बल्कि उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है। ALSO READ: IPAC: कैसे काम करता है ममता बनर्जी का सीक्रेट वेपन, जिसे छूने पहुंची ED तो अमित शाह पर भड़की दीदी!
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ये रेड न तो ममता बनर्जी के घर पर थी, न उनके दफ्तर में, न ही टीएमसी के दफ्तर में और न ही टीएमसी के किसी नेता या मंत्री के घर पर थी। ये रेड एक प्राइवेट कंसल्टेंसी फर्म पर थी, जिसके यहां करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत आई थी।
 
 
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तो अगर उन्होंने सारे नियमों, कानूनों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करके वहां जाना जरूरी समझा, तो वहां कुछ ऐसा संदिग्ध था जिसे निकालना आवश्यक था।
 
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि एक संस्था पर ईडी रेड करने आई थी लेकिन ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गईं और वहां से फाइलें लेकर चली गईं और वो अपने साथ पुलिस को भी लेकर गईं। इससे साफ पता चल रहा है कि ईडी की जांच में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है और इससे यह भी साबित हो गया कि यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वो इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।
 
गौरतलब है कि ईडी के एक्शन के खिलाफ शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने भी कोलकाता से दिल्ली तक जमकर प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी ने कोलकाता में पैदल मार्च किया। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख