Hanuman Chalisa

भाजपा का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- उड़ा रही हैं गरीबों का मजाक

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (15:52 IST)
Mamata Banerjee news in hindi : भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को सुशासन की सख्त जरूरत है लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी खराब हो चुकी छवि को चमकाने की बेकार की कवायद में राज्य के गरीब लोगों का ‘मजाक’ उड़ा रही हैं और उनका अपमान कर रही हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की बनर्जी को निशाना बनाने वाली हालिया ‘महिला विरोधी’ टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी सांसदों ने सिंह को उनकी टिप्पणी के लिए संसद से निष्कासित करने की मांग की।
 
इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम बंगाल को शासन की सख्त जरूरत है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का भौतिक बुनियादी ढांचा चरमरा रहा है, खराब स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं ने राज्य को एचडीआई रैंकिंग में नीचे धकेल दिया है, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अपराध बेरोकटोक जारी है, उद्योग बंद हो रहे हैं और राज्य में कोई नया निवेश नहीं दिख रहा है।
 
भाजपा नेता ने सवाल किया कि ऐसे परिदृश्य में क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करदाताओं के पैसे पर फिल्मी सितारों की मेजबानी को उचित ठहरा सकती हैं?
 
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को ‘एक्स’ पर गिरिराज सिंह द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए कथित साक्षात्कार की क्लिप साझा की थी, जिसमें भाजपा नेता ने बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा था, 'जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये अच्छा नहीं है।'
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने बुधवार को उच्च सदन में देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया था।
 
उन्होंने कहा था कि मैं हमारे एक कैबिनेट मंत्री द्वारा देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री को निशाना बनाए जाने के हाव-भाव का कड़ा विरोध करना चाहूंगा। अगर आप चाहें तो मैं आपको वीडियो दिखा सकता हूं। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख