dharma sangrah

जेल में रेपिस्ट ने की सत्येंद्र जैन की मसाज, भाजपा के निशाने पर केजरीवाल, सिसोदिया से माफी की मांग

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (12:27 IST)
नई दिल्ली। MCD चुनाव से पहले तिहाड़ में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज पर बवाल मचा हुआ है। आज सुबह रेपिस्ट द्वारा सत्येंद्र जैन की मसाज संबंधी खुलासे के बाद भाजपा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने मनीष सिसोदिया से भी माफी की मांग की। इस बीच आप ने दावा किया कि अमित शाह को भी जेल में VVIP ट्रिटमेंट मिला था।

ALSO READ: सत्येंद्र जैन मसाज मामले में बड़ा खुलासा, फिजियोथैरेपिस्ट ने नहीं, कैदी ने की थी मसाज
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने पहले ही कहा था कि यह आम आदमी पार्टी नहीं है यह स्पा मसाज पार्टी है। उन्‍होंने कहा कि बेशर्मी भी जिसे अपना गुरु मानती हो उस अरविंद केजरीवाल की अराजक पार्टी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पुरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। सत्येंद्र जैन को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
 
 
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात की जेल में बंद थे तब स्पेशल जेल बनी थी। सीबीआई के रिकॉर्ड में है.. इतिहास में ऐसी स्पेशल ट्रिटमेंट किसी को नहीं मिली। मसला सत्येंद्र जैन की ट्रिटमेंट नहीं है। मसला ये है कि 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता MCD में भाजपा की ट्रिटमेंट करने वाली है।
 
 
गौरतलब है कि शनिवार को ‘आप’ उस समय आलोचनाओं के घेरे में आयी थी जब जैन की जेल में कथित तौर पर मालिश कराते और लोगों से मिलते हुए एक वीडियो सामने आया। भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरैपी की सलाह दी गई थी, लेकिन भाजपा उनकी बीमारी का मजाक बना रही है। बहरहाल, सूत्रों ने दावा किया कि वीडियो में जैन की मालिश करते हुए दिख रहा व्यक्ति रिंकू नाम का एक कैदी है।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख