biodatamaker
✕

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, सत्ता में आने के लिए राहुल ‘राम’, सत्ता गंवाने के बाद हिन्दू 'बोको हराम'

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (14:50 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस हिन्दू हितैषी होने का स्वांग करती है। उसके नेता राहुल गांधी को राम तक की संज्ञा दे डालते हैं जबकि सत्ता गंवाने के बाद उसके लिए हिन्दू आतंकवादी और बोको हराम हो जाते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को सिर्फ अल्पसंख्यकों का साथ काफी नहीं है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बहुसंख्यक समुदाय को भी अपने साथ लेना चाहिए।
 
एंटनी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ये मानती है कि मुस्लिम उसके साथ हैं, हिन्दुओं को साथ लाने के लिए किसी भी प्रकार का छल या स्वांग करना पड़े तो करना होगा और उसके लिए हिन्दू-मुस्लिम ही वोट या सत्ता की सीढ़ी है।
 
उन्होंने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हिन्दू होने का स्वांग रचती है और सत्ता में आने के बाद वह हिन्दुओं को आतंकवादी साबित करने का षडयंत्र रचती है।
 
त्रिवेदी ने मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर और सलमान खुर्शीद जैसे कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के पिछले कुछ बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कभी हिन्दू तालिबान है, तो कभी पाकिस्तान और कभी बोको हराम है। बोको हराम नाइजीरिया स्थित एक इस्लामिक आतंकवादी संगठन है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख