सम्बंधित जानकारी
- TRS का आधिकारिक नाम बदलकर अब BRS हुआ, निर्वाचन आयोग ने दी अनुमति
- चीन मसले पर भारत से एक मत से आवाज क्यों नहीं निकलती?
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट, डॉलर में 4 पैसे की मजबूती
- सुरक्षा चूक पर CRPF का कांग्रेस को जवाब, राहुल ने खुद 113 बार किया सुरक्षा नियमों का उल्लंघन
- भारतीय कफ सीरफ से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत, जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तंज
EC ने तैयार किया रिमोट वोटिंग के लिए एक शुरुआती मॉडल, प्रवासी वोटरों को होगी मतदान की सहूलियत
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि उसने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए 'रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन' का एक शुरुआती मॉडल तैयार किया है और इसे दिखाने के लिए राजनीतिक दलों को 16 जनवरी को बुलाया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि रिमोट वोटिंग एक परिवर्तनकारी पहल साबित होगी।
एक बयान के अनुसार आयोग ने 'रिमोट वोटिंग' पर एक अवधारणा पत्र जारी किया है और इसे लागू करने में पेश होने वाली कानूनी, प्रशासनिक प्रक्रियात्मक, तकनीकी तथा प्रौद्योगिकी संबंधी चुनौतियों पर राजनीतिक दलों के विचार मांगे हैं।
बयान के अनुसार इसके जरिए एक 'रिमोट' मतदान केंद्र से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में 'रिमोट वोटिंग' की सुविधा दी जा सकेगी। इससे प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए अपने गृह राज्य/नगर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे जहां हैं, वहीं से मतदान कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि रिमोट वोटिंग एक परिवर्तनकारी पहल साबित होगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
