शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP Always Open To Alliances, Cherishes Old Friends: PM Modi
Written By
Last Modified: चेन्नई , गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (17:51 IST)

मोदी ने कहा, अपने बूते बहुमत मिला तो भी सहयोगियों को नहीं छोड़ेंगे

मोदी ने कहा, अपने बूते बहुमत मिला तो भी सहयोगियों को नहीं छोड़ेंगे - BJP Always Open To Alliances, Cherishes Old Friends: PM Modi
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के आगामी आम चुनावों को लेकर किसी भी दल के साथ गठबंधन के वास्ते तैयार रहने का संकेत देते हुए गुरुवार को कहा कि पार्टी के दरवाजे सहयोगी दलों के लिए हमेशा खुले हैं।
 
मोदी ने भाजपा के धर्मापुरी, कुड्डलूर, कृष्णागिरि, अरक्कोनम और इरोड जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने पुराने दोस्तों को पसंद करती है और उसके दरवाजे अन्य दलों के लिए हमेशा खुले हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अन्ना द्रमुक या अभिनेता रजनीकांत की प्रस्तावित पार्टी या द्रमुक के साथ गठबंधन करेगी, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने पुराने दोस्तों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि यह अनिवार्यता नहीं है। अगर भाजपा अपने बूते बहुमत हासिल कर लेती है तो भी हम अपने सहयोगियों के साथ सरकार चलाना चाहेंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मोदी को स्वामी की नसीहत, फर्जी कानूनी जानकारों की बात नहीं सुनें...