Daily Horoscope
✕

ट्विटर के सहसंस्थापक ने इस स्टार्टअप में लगाया पैसा, जानिए क्या है खास...

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (14:47 IST)
नई दिल्ली। ट्विटर के सहसंस्थापक बिज स्टोन ने दिल्ली के एक स्वास्थ्य आधारित स्टार्टअप में निजी तौर पर निवेश किया है जिसके ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित चैटबोट का उपयोग किया जाता है।
 
स्टोन ऐसे भविष्य के निर्माण में योगदान चाहते हैं, जहां एआई को मानव जाति के सकारात्मक विकास के तौर पर देखा जाए। 'विजिट' नामक स्वास्थ्य सेवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत 2016 में की गई थी जिस पर लोगों को चिकित्सा विशेषज्ञों और जनरल फिजिशयन से परामर्श के लिए उन्हें चुनने का विकल्प मिलता है।
 
इसने हाल ही में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 'चैटबोट' की शुरुआत की, जो डॉक्टरों से परामर्श लेने में रोगियों की मदद के लिए डिजिटल सहायक के रूप में कारगर होता है। इस स्टार्टअप के सहसंस्थापक वैभव सिंह का दावा है कि यह देश का पहला एआई आधारित स्वास्थ्य ऐप है और उन्होंने इस पहलू को आगे रखते हुए ही निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास किया है।
 
स्टार्टअप में पैसा लगाने वाले सिलिकॉन वैली के 3 निवेशकों में शामिल स्टोन ने कहा कि 'विजिट' एआई और डॉक्टरों के बीच एक प्रतीकात्मक संबंध बनाता है जिससे रोगियों के लिए सकारात्मक परिणाम निकलते हैं।
 
स्टोन ने कहा कि इसलिए मैं इस तकनीक से मानव जाति के लाभ को लेकर आशान्वित हूं। विजिट में निवेश करके मैं उस भविष्य के निर्माण में छोटा सा योगदान दे रहा हूं, जहां एआई को मानव जाति के सकारात्मक विकास के रूप में देखा जाता है जिससे वास्तव में जीवनस्तर में सुधार होता है।
 
'विजिट' की शुरुआत बिट्स पिलानी के 4 छात्रों ने की थी जिसमें 24 साल के वैभव भी शामिल हैं। उनके उपक्रम में मैपमाईइंडिया ने भी निवेश किया है। कंपनी का दफ्तर दक्षिण दिल्ली के ओखला में है। वैभव सिंह ने बताया कि उनके उपक्रम में निवेश करने वाले भारतीयों में स्नैपडील के सहसंस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख