dharma sangrah
✕

मोदी के मंत्री ने कहा- इंसानों में भी जा सकता है Bird Flu का वायरस, लेकिन...

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (17:37 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे के बीच अब भारत में बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने भी लोगों की नींद उड़ा रखी है। इस बीच, केन्द्रीय पशुपालन मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि यह घातक वायरस इंसानों में भी जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अभी तक भारत में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। 
 
पशुपालन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बुधवार को कहा कि A-1 इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। इसी के मद्देनजर सभी राज्य सरकारों को बचाव और रोकथाम वाले कदम उठाने को कहे गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बर्ड फ्लू कोई नई बात नहीं है। 2015 के बाद हर साल सर्दियों में इस बीमारी के कुछ मामले सामने आते हैं। 
 
बालियान ने बताया कि अभी तक राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में कई कौओं और बगुलों की इससे मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, हरियाणा में यह फ्लू पोल्ट्री तक पहुंच चुका है, जबकि दूसरे राज्यों में जंगली या दूसरी जगहों से आए पक्षियों में बर्ड फ्लू फैला है।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में कई राज्यों में कौओं और मुर्गे-मुर्गियों की मौत हुई है, जबकि कई राज्यों में उन्हें मारना पड़ा है। केरल में मुर्गों और बतखों को मारना शुरू कर दिया है। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख