suvichar

Bird flu: कौवों और प्रवासी पक्षि‍यों की रहस्‍यमय मौत से देशभर में हड़कंप, इंसानों को भी खतरे की आशंका

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (16:46 IST)

देशभर में जहां एक ओर कोरोना वायरस एक त्रासदी बनी हुई है, वहीं कई राज्‍यों में रहस्‍यमय तरीके से बेजुबान कौवों की मौत ने चिंता में डाल दिया है। बता दें कि राजस्‍थान के पांच जिलों में बीते एक सप्ताह से बेजुबान कौवों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। उधर हिमाचल प्रदेश में 1400 प्रवासी पक्षि‍यों की मौत भी चिंता बनी हुई है।

इन घटनाओं के बाद झालावाड़ से भोपाल सैंपल भेजे गए थे, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है।

उधर हाडौती क्षेत्र में लगातार कौवों की मौत हो रही है। ताजा अपडेट यह है कि झालावाड़ और कोटा जिले के बाद शुक्रवार को बारां जिले में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत का मामला सामने आया है।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क बारां जिले के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ हरि बल्लभ मीणा के ने बताया कि मांथाना गांव में शुक्रवार को एक साथ 50 कौवे मरे पड़े मिले। साथ ही सारथल गांव में 2 कौवों की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पशुपालन विभाग और वन विभाग की टीम भेजी गई। मृत पड़े मिले कौवों के शव बरामद किए गए। 5 कौवों के शव भोपाल लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। बाकी शव का डिस्पोजल करवाने की कार्रवाई की गई।

मिली सचूना के अनुसार जिस स्थान पर कौंवे मृत पाए गए, उस स्थान को जीरो मोबिलिटी किया गया है। डॉक्टरों की टीम के साथ वन विभाग का स्टाफ भी मौके पर तैनात किया गया है। अन्य पक्षियों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। बारां जिला प्रशासन ने जिले भर में अलर्ट जारी किया है।

झालावाड़ जिले में 25 दिसंबर से लेकर अब तक 76 कौवों की मौत हो चुकी है। झालावाड़ जिले के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक शुक्रवार को राड़ी के बालाजी क्षेत्र में करीब 16 कौवे मरे पड़े मिले हैं। इनके शव को उचित स्थान पर डिस्पोजल किया गया है। 2 दिन पहले भोपाल लैब में जांच करवाने के बाद यहां के कौवों की मौत की पुष्टि एवियन इन्फ्लूएंजा बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू लगातार हाड़ौती संभाग के एक ही प्रजाति के कौओं को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। लगातार कौवों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है।

हिमाचल में 1400 प्रवासी पक्षि‍यों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला स्‍थि‍त पोंग डैम में 1400 से ज्‍यादा प्रवासी पक्षियों की रहस्‍यमयी तरीके से मौत हो गई हैं। कांगड़ा प्रशासन ने बांध के जलाशय में सभी तरह की गतिविधि‍यों पर रोक लगा दी है। वाइल्‍ड लाइफ अथॉरिटी ने मरे हुए पक्षि‍यों के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्‍थि‍त हाई सिक्‍योरिटी एनिमल डि‍सीज लैब में भेजे हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

अगला लेख