dharma sangrah

रेल पटरी पर पहाड़ का हिस्सा गिरा, सामने से आ रही थी ट्रेन

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (14:18 IST)
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी खंड पर सोमवार तड़के उस समय बड़ा हादसा टल गया जब भनवारटंक और खोडरी स्टेशन के बीच पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया किंतु सामने से आ रही गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के चालक ने सूझबूझ से सही समय पर ट्रेन रोक ली।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भनवारटंक और खोडरी स्टेशन के बीच तड़के पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसी दौरान सामने से गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस आ रही थी, लेकिन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान होने से बचा लिया।
 
सूत्रों के मुताबिक तड़के करीब चार बजे अप लाइन पर पहाड़ से मलबा गिर पड़ा। घटना की खबर मिलते ही ट्रेन को रोक दिया गया और अप लाइन पर यातायात बंद कर दिया गया। ट्रेनों को डाउन लाइन से एक-एक कर रवाना किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे रेलकर्मी पटरी से मलबे को हटाने के काम में लगे हैं। घटना की वजह से बिलासपुर से कटनी और बिलासपुर से पेंड्रारोड जाने वाली दोनों दिशाओं में मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

अगला लेख