sundarkand

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी

Updated: शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (11:59 IST)
Bihar news in hindi : बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास (SIR) पर सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को राज्य की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित कर दिया। राजनीतिक दलों को भी इसकी कॉपी दी गई है। आयोग की वेबसाइट पर इसकी कॉपी 3 बजे अपलोड की जाएगी।
 
ड्राफ्ट जारी होने के साथ ही दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब एक सितंबर तक गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत करने वाले मतदाता संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके समाधान का अनुरोध कर सकते हैं।
 
निर्वाचन आयोग का दावा है कि पिछले महीने के अंत में एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में 7.93 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। 7.23 करोड़ मतदाताओं ने अपने गणना फार्म जमा किए, जबकि 35 लाख मतदाता स्थायी रूप से पलायन कर चुके थे या उनका पता नहीं चल पाया। आयोग के अनुसार अन्य 22 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सात लाख लोग एक से अधिक मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत पाए गए। चुनाव आयोग ने यह दावा भी किया कि 1.2 लाख मतदाताओं ने गणना फार्म जमा नहीं किए।
 
विपक्ष ने इस प्रक्रिया की आलोचना करते हुए विरोध जताया है और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका भी जताई गई है।
 
एसआईआर के पहले चरण में, मतदाताओं को या तो बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) या राजनीतिक दलों की ओर से नामित बूथ-स्तरीय एजेंटों (बीएलए) ने गणना फार्म प्रदान किए थे। मतदाताओं को अपने हस्ताक्षर करने और पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेज संलग्न करने के बाद फार्म वापस करने थे। लोगों के पास इन गणना प्रपत्रों को डाउनलोड करने और ऑनलाइन जमा करने का विकल्प भी था। यह प्रक्रिया 25 जुलाई तक पूरी हो गई थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख